अमनौर ।आरटीपीएस में कार्यरत कार्यपालक सहायक द्वारा धरहरा खुर्द पंचायत में  पुण: योगदान नहीं करने को लेकर पंचायत के मुखिया किरण देवी ने बीडीओ से लिखित शिकायत दर्ज करायी है. मुखिया किरण देवी ने अपनी शिकायत में बताया है कि कोरोना काल से 31 दिसम्बर 2020 तक कार्य बाधित था  जिसके बाद पंचायती राज पदाधिकारी, सारण के निर्देशित किया गया था की सभी कार्यपालक सहायक को 01जनवरी 2021 से अपने अपने पंचायत में योगदान दे दें,मगर आजतक धरहरा खुर्द पंचायत में कार्यपालक सहायक ने अपना कार्यभार नहीं संभाला है जिससे यहां के लोगों को जाती, आवासीय,आय,जन्म व मृत्यु प्रमाण बनाने का कार्य बाधित है.