मढ़ौरा में शिक्षकों ने अपनी सात सूत्री मांगों के समर्थन में दिया धरना,बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

मढ़ौरा (सारण) : बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वयन समिति के तत्वावधान में प्रखण्ड कार्यालय परिसर में नियोजित शिक्षकों की सात सूत्री मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया गया ।जिसमें समान वेतन, पुरानी पेंशन योजना का लाभ,वेतन विसंगति को दूर करना ,आश्रितों को अनुकम्पा का लाभ ,ग्रुप बीमा तथा सामान्य निधि योयना का लाभ,शहरी परिवहन भत्ता का लाभ जैसी मांगें शामिल हैं ।बैठक में अपनी मांगों के समर्थन में अंतिम लड़ाई लड़ने का फैसला लिया गया ।उक्त मांगो से संबंधित पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी मढ़ौरा को सौंपा गया।

ज्ञापन सौंपते शिक्षक नेता

धरना सभा की अध्यक्षता कर रहे शमसुदौला सिद्दीकी समेत अन्य शिक्षकों में शंकर प्रसाद यादव,सुरेश राय,सत्यनारायण साह, संतोष यादव, सुरेश यादव, हरिशंकर सिंह ,रविन्द्र राय,हरेन्द्र राय,इजाजत अहमद, राजेन्द्र तिवारी,सोनी कुमारी ने भी संबोधित किया।सभा का संचालन प्रमोद कुमार सिंह द्वारा किया गया ।