
मांझी(सारण)। प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सौजन्य से रविवार को फतेहपुर।सरैया। सशक्त युवा कार्यक्रम के तहत साइकिल रैली निकाली गई। ओम प्रकाश राजीव तथा मुकेश के नेतृत्व में निकली साइकिल रैली में दर्जनों युवकों ने भाग लिया। रैली में शामिल युवक तख्तियों पर नशा छोड़ने वाले स्लोगन लिख रखे थे। बाद में सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छपरा से पहुंची बी के अराधना दीदी तथा महराजगंज से पहुंची डी के मुन्नी दीदी ने युवाओं में बढ़ रहे नशा के प्रति आकर्षण समाज के प्रति भेदभाव तथा उनमें बुरे संगतो से बचाने हेतु सभी को एक सुंदर संदेश देते हुए कहा कि आज सारे युवा नशा के प्रति अग्रसर हो रहे हैं। तथा बुराइयों के तरफ अग्रसर हो रहे हैं। साथ ही समाज में मतभेद बनने का कारण बन रहे हैं। उन्होंने नशा मुक्ति के लिए युवाओं की अपील करते हुए इसे परमात्मा का संदेश करार दिया। समाज में फैली बुराइयों कुरीतियों को दूर करने के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए।




Recent Comments