सारण :छात्र राजद ने सांसद पर कुलपति से सांठ-गांठ का लगाया आरोप , दहन किया पुतला

✍न्यूज़ इनपुट -मनोरंजन पाठक/छपरा छपरा (सारण)

मंगलवार को छात्र राजद जयप्रकाश विश्व विधालय अध्यक्ष प्रिंस कुमार सिंह के नेतृत्व मे शहर के म्युनिसिपल चौक पर स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी पुतला दहन किया गया। जिसमे छात्र राजद के विश्व विधालय अध्यक्ष प्रिंस कुमार सिंह ने यह कहा की सांसद जी को जब छात्र संघ चुनाव का घोषणा के बाद छात्रो का पीड़ा याद आया है और अपने संगठन को लाभ हेतु कुलपति महोदय से साठ गाठ कर चुनाव जितने का प्रयास यह गंदी राजनीतिज्ञ का यह परिचय देना हुआ।

छात्र राजद सफल नही होने देगा, क्योकि जयप्रकाश विश्व विधालय का स्थापना लालू प्रसाद यादव का देन है और छात्र राजद छात्र हित के लिए हमेशा लड़ाई लड़ने का काम किया है। साथ ही स्थानीय सांसद महोदय को छात्र राजद यह सलाह दे रहा है की अगर सचमुच छात्रो के पीड़ा को समझते है तो तो उनको शिक्षा मंत्री बिहार के मुख्यमंत्री के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर छात्रो का जीवन बचाने का प्रयास करना चाहिए। इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से बिक्की यादव रचित भारती अमन आर्य , नदीम सेख दिपक सिहं , अभिनास गोलु इत्यादि लोग मौजूद थे