
दैनिक खोज खबर/भेल्दी (सारण)। अमनौर थाने के मंद्रौली गांव के शिवम कुमार हत्याकांड मेें अब तक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होना काफी चिंता की बात हैं।बिहार में सब जगह सिर्फ अपराध ही अपराध दिख तो दिख ही रहा है।बाकी दिक्कत यह है कि जो लोग अपराध के खिलाफ समाज के लोग अगर आवाज उठा रहे हैै शांति पूर्ण अगर धरना-प्रदर्शन भी कर रहे हैं तो पुलिस अपराधियों को छोड़ उन्हे ही पकड़ने और केस करने में लग जा रही है।
उक्त बातें जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अमनौर प्रखण्ड के मंद्रौली गांव में गुरुवार को मृत शिवम कुमार के पीड़ित परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त करने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि दरभंगा में भी एक बच्ची के साथ रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई पुलिस बलात्कारियों को पकड़ने के बजाए आवाज उठाने रहे लोगो पर कार्रवाई करने मे जुट गई ठीक वैसा ही घटना यहां के लोगों के साथ घटित हुई।उन्होंने कहा कि शिवम हत्याकांड में वरीय पुलिस पदाधिकारियो से बात की जाएगी कि आखिर परिजनो को राहत क्यों नहीं मिल रही है।इस मौके जनसुराज के जिलाध्यक्ष बच्चा राय, पूर्व आईपीएस जयप्रकाश सिंह, मुख्य जिला प्रवक्ता कुलदीप महासेठ, पूर्व जिप सदस्या व जनसुराज नेत्री मनोरमा कुमारी, प्रियरंजन सिंह युवराज, राहुल कुमार सिंह उपस्थित थे।




Recent Comments