आशा कार्यकर्ताओं ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के आवास में तालाबंदी कर बनायी बंधक,चिकित्सा पदाधिकरी ने कैद में गुजारी रात
मांझी(छपरा)मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी से बौखलायी आशा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रात भर तालाबंदी कर काम काज बाधित कर दिया । बुधवार की सुबह तक हड़ताली आशा कार्यकर्ता चिकित्सा प्रभारी डॉ हेमन्त पाण्डेय को बंधक बनाकर रखी । हुआ यह कि मंगलवार को देर रात आशा कार्यकर्ताओं और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के बीच तीखी नोक झोंक हो गयी । इस वजह से आक्रोशित आशा कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लगे बेड, गद्दा, चादर, कंबल व बिछावन समेत अन्य सामानों को बाहर फेंक दिया। सुविधा के लिए विभाग द्वारा बिछावन व अन्य सामान उपलब्ध कराये गये हैं । आक्रोशित आशा कार्यकर्ताओं ने चिकित्सा प्रभारी डा हेमंत कुमार पांडेय को उनके आवास में ही बंद कर । प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रात से ही अपने आवास में कैद रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चाहरदीवारी के मुख्य गेट में ताला जड़कर एम्बुलेंस के बाहर जाने पर पावंदी लगा दी है ।आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि चिकित्सा प्रभारी द्वारा अपमान जनक शब्दों का प्रयोग आशा कार्यकर्ताओं के लिए किया गया । विरोध करने पर भी लगातार दुर्व्यवहार जारी रखा गया । दो दर्जन से अधिक आशा कार्यकर्ता मंगलवार की रात नौ बजे से ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठीं है । फिलहाल आशा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल को पूरी तरह बंद कर दिया है और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को रात भर कैद कर रखा। इस वजह से मरीजों को रात भर काफी परेशानी उठानी पड़ी ।