सेंट्रल डेस्क/नई दिल्ली। मंगलवार दोपहर बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस्तीफा दे दिया. ख़बर है कि उन्होंने शाम चारबजे राज्यपाल बेबी रानी मौर्या से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंपा. इस्तीफा देने के बाद रावत ने कहा कि मुझे चार साल सेवा करने का मौका मिला है. सामूहिक रुप से यह निर्णय लिया कि मुझे अब किसी और को यह मौका देना चाहिए.बताया जा रहा है कि बीजेपी एक साल बाद विधानसभा चुनाव की तैयारी मजबूती से करने के मद्देनजर पार्टी विधायकों की राय पर अगले मुख्यमंत्री की घोषणा शीघ्र करने वाली है।इसके लिए पार्टी विधायकों की शीघ ही बैठक बुलाई जाएगी।