SDPI का प्रतिनिधिमंडल प्रतापगढ़ पहुंचकर एसपी ओर जफर खान के परिवार से मिला
फ़िरोज़ खान
प्रतापगढ़ 20 जून । सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया का एक प्रतिनिधिमंडल प्रतापगढ़ पहुंचा और गत 16 जून को शौच करने जा रही महिलाओं के नगर परिषद प्रतापगढ़ द्वारा आयुक्त के नेतृत्व में फ़ोटो खींचने का विरोध करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता जफर हुसेन के साथ मारपीट हुई जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी थी। प्रतिनिधिमंडल जफर हुसेन के परिवार से मिला और उक्त घटना के तथ्यों पर जानकारी जुटाई ओर मृतक जफर हुसेन के परिवार को हर संभव मदद ओर न्याय का आश्वासन दिया।
इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा जी से मुलाक़ात कर उक्त घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की।प्रतिनोधिमंडल में SDPI के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद शफ़ी, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद रिज़वान खान, प्रदेश उपाध्यक्ष सीताराम खोईवाल, चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष एडवोकेट आरिफ अली सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट एतमाद अजमेरी व शब्बीर अली थे।




Recent Comments