आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, मामले में दर्ज हुई तीन प्राथमिकी
मढ़ौरा : नगर क्षेत्र के सब्जी बाजार में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई I मामले में एक पक्ष के माधव राय जख्मी हो गये I जख्मी माधव राय ने एक प्राथमिकी दर्ज कराया है जिसमें सब्जी बाजार के मुन्ना लाल गुप्ता, चन्दन लाल गुप्ता अवतार कृष्ण को आरोपित किया है I प्राथमिकी के अनुसार माधव राय अपने गोला में गद्दी पर बैठे थे तभी आरोपी पहुंचे और गाली गलौज करने लगे I विरोध करने पर मारपीट की और बाद में अपने घर में ले जाकर भी मारपीट कर जख्मी कर दिया I
इसी मामले में मुन्ना लाल गुप्ता ने भी एक प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमें टेढ़ा इसुआपुर निवासी माधव राय सहित 10-15 अज्ञात को आरोपित किया गया है I प्राथमिकी में बैंक से 40 हजार रूपया निकाल कर घर ले जाने के क्रम में आरोपी द्वारा रूपया छीन लेने की बात कही गयी है I प्राथमिकी के अनुसार वे सब्जी बाजार स्थित गणेश साह की दुकान पर सामान खरीदने के लिए रुके थे I तभी आरोपी पहुंच गये और उन्हें और उनके भतीजा के साथ मारपीट कर रुपये छीन लिये I इसी मामले में किराना दूकानदार गणेश साह ने भी एक प्राथमिकी दर्ज कराया है जिसमें माधव राय, रंजीत राय, नन्हक राय सभी टेढ़ा इसुआपुर निवासी को आरोपित किया गया है I प्राथमिकी में सभी आरोपी पर दूकान पर पहुंच कर मारपीट करने गल्ला से चार हजार रूपया और कागजात निकाल लेने का आरोप लगाया गया है I




Recent Comments