आतंकवाद विरोध दिवस पर बीडीओ ने दिलाई शपथ

पानापुर (सारण)मंगलवार को प्रखण्ड मुख्यालय में आतंकवाद विरोध दिवस मनाया गया ।इस अवसर पर बीडीओ मोहम्मद सज्जाद ने जनप्रतिनिधियों तथा सभी कर्मचारियों को शपथ दिलाई ।तथा राजीव गांधी को श्ररद्धांजलि दी गई । आज हीं के दिन 21मई 1991 को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी को लिट्टे आतंकवादियों ने बम विस्फोट कर हत्या कर दी थी।तब से इक्कीस मई को आतंकवाद विरोध दिवस मनाया जाता है ।मौके पर जीपीएस कामेश्वर राय,नाजीर बीरेन्द्र राय,अंचल बाड़ाबाबू नागेन्द्र राय तथा बकवाॅ मुखिया बीजेन्द्र सिंह, सतजोड़ा मुखिया प्रतिनिधि बबलू सिंह, सहित दर्जनों जनप्रतिनिधी तथा कर्मी उपस्थित थे।