छपरा में जदयू ने मद्य निषेध दिवस पर आयोजित किया विचार गोष्ठी
▶शराब का सेवन समाजिक बीमारी है , इसका उपचार पूर्ण शराबबंदी से ही सम्भव है-शैलेंद्र प्रताप

छपरा:रविवार 1 अप्रैल को सारण जिला जदयू ने मद्य निषेध दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया । छपरा स्थित जदयू कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये जदयू के जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने कहा की सभी के सहयोग से नीतीश कुमार के एक सामाजिक अभियान के रूप में बिहार में पूर्ण शराबबंदी
बंदी का मुहिम सफल हुआ है । पूर्ण शराब बंदी से समाज सशक्त और स्वस्थ हो रहा है ।जदयू के वरीय नेता बैजनाथ प्रसाद विकल ने कहा की शराबबंदी कानून के प्रभावी होने से बिहार की प्रगति परिलक्षित हो रही है। इसमें नागरिकों के स्वास्थ्य में बेहतरी , परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार, पारिवारिक हिंसा ,घरेलू कलह, सामाजिक अपराध एवं गंभीर अपराधों में कमी आई है ।इस मौके पर पूर्व महासचिव व जदयू के वरीय नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा की शराब का सेवन एक प्रकार की समाजिक बीमारी है , इसका उपचार शराबबंदी से ही सम्भव था । जिसको सूबे के मुख्यमंत्री ने करके दिखाया ।शराब बंदी कानून लागू होने के बाद से प्रदेश में लीवर तथा हृदय के मरीजों की संख्या , सड़क दुर्घटना से होने वाले मौते साथ ही साथ महिलाओं के मानसिक हिंसा, शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा में भी भारी कमी आई है। शराबबंदी से राजस्व में सरकार को आर्थिक घाटा हुई है। परंतु इसके बाद यह पाया गया है कि शराब खरीदने के लिए लोगों द्वारा जो राशि खर्च की जाती थी, अब उसका उपयोग यह जरूरी खाद्य पदार्थों में एवं सामग्रियों पर कर रहे हैं । दूध ,दूध से बने उत्पादक, होजियरी रेडीमेड वस्त्र ,बिजली ,किराना सामग्री ,फर्नीचर प्लास्टिक की वस्तुएं तथा अन्य उपयोगी वस्तुओं का विक्री काफी बढ़ोतरी हुई है ।आज शराबबंदी से बिहार के सभी वर्ग धर्म जाति के लोगों को अनेकानेक फायदे हुए हैं । मद्य निषेध दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जदयू नेता श्री सिंह ने शराब बंदी लागू करने के लिये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद भी दिया । साथ ही कहा की मुख्यमंत्री के इस कदम से बढ़ते बिहार व विकसित बिहार को आर्थिक , सामाजिक,धार्मिक, दृष्टिकोण से शराबबंदी से सभी को लाभ हुआ है ।बैठक में अन्य वक्ताओं ने भी इस मुहिम को सराहा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को साधुवाद दिया । इस मौके पर ललन देव तिवारी, कामेश्वर सिंह , मुरारी सिंह , मनोज कुमार सिंह, जयप्रकाश यादव , कुसुम रानी, इम्तेयाज परवेज , पसुपतिनाथ पटेल , काजिम रजा रिजवी, मनोज पटेल, ओमप्रकाश शर्मा, सुनील रस्तोगी , प्रदीप गुप्ता, बाल्मीकि पाठक , लालमुनी देवी सहित अन्य भी थे ।