आंधी-तूफान से पीड़ित परिवारों से मिले तरैया विधायक
#रिपोर्ट :अजहर करीम /
इसुआपुर(सारण): मंगलवार को दोपहर में आये चक्रवाती तूफान से बर्बाद हुए दर्जनों गांवों का विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने दौरा किया।उनके साथ राजद का शिष्ट मंडल दल भी था।जो घूम घूम कर बर्बादी का आकलन कर रहा था।विधायक ने बताया कि वे दो दिनों से लगातार तूफान से बर्बाद हुए गांवों का दौरा कर रहे थे।इस क्रम में वे रामपुर अटौली ,मुरवां हंकारपुर,सांढ़वारा, लौआ,चहपुरा,बजरहिया, वेला,अचितपुर आदि गांवों के एक एक पीड़ित परिवारो से मिल रहे हैं।उन्होंने बताया कि क्षेत्र में हजारो पेड़,सैकड़ो बिजली का पोल,सैकड़ो पलानी नुमा मकान,गिर गए हैं वही अचितपुर गावँ में पेड़ के नीचे दबकर एक बच्चे की मौत हो गई है वहीं घर मे दबकर तीन लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गए हैं।पूरे क्षेत्र में करोड़ों का नुकसान हुआ है।इस बाबत उन्होंने समाहर्ता सारण से बात की है तथा उनके खुद के स्तर से जांच टीम बनाकर जांच करने की मांग की है। इस विनाशकारी तूफान को चक्रबाती तूफान घोषित कर गरीब किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की अपील की है।शिष्ट मंडल टीम में बीडीसी मुकेश चौरशिया, रामबाबू राय,विनेश मांझी,कन्हैया राय,गुड़ु कुशवाहा,मनोज प्रभाकर, सुनील यादव,मनोज यादव,ढोंढा राय,शत्रुघ्न राय,हरेन्द्र राय,मनोज राय आदि थे।