सरपंच को कुकृत्य करने के आरोप में ग्रामीणों ने क्या-क्या करवाया ? आप भी जान हो जायेंगे हैरान !
▶शर्मनाक कार्य कर मानवता को किया तार-तार , अप्राकृतिक यौनाचार के आरोप में मांगनी पड़ी माफी व देनी पड़ी पदत्याग पर सहमति

#न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू:
विभूतिपुर (समस्तीपुर) :
विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के भुसवर पंचायत के सरपंच की शर्मनाक करतूत सामने आने पर ग्रामीणों ने पंचायती बुला मामले में माफी मंगवाया व पदत्याग करने का सहमति दिलवाया ।मामला विभूतिपुर थाना क्षेत्र भुसवर लिटियाही गाँव के युवक के साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप हैं।सरपंच के पद को कलंकित कर देने वाले सरपंच के द्वारा इस घिनौनी करतूत को उस वक्त अंजाम दिया बताया जाता है जब गांव के युवक एक अष्टयाम यज्ञ में भजन करने के लिए गया हुआ था। बीच में युवक वहां से निकला ही था कि सरपंच ने धौंस जमाते हुए जबरदस्ती उस युवक को अपने साथ ग्राम कचहरी में ले जाकर उसके साथ इस घिनौनी करतूत को अंजाम दिया।पीड़ित युवक ने सरपंच पर जबरदस्ती शराब पिला कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया । यह खबर जंगल में आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई।इस मामले को लेकर के पूरे गांव के लोगों का एक पंचायत बैठी और इस पंचायत ने फैसला सुनाया की पंचायत में उपस्थित सभी लोंगो से सरपंच माफी मांगे और पद से त्यागपत्र दे पंचायत के फैसले के अनुकूल सरपंच ने भरी पंचायत में पूरे गांव वाले से अपनी इस घिनौनी करतूत को लेकर माफ़ी मांगी और फिर सरपंच के पद से इस्तीफा देने का सहमति जाता दिया।मौके पर इस दौरान पंचायत में शिवदानी प्रसाद सिंह ,कॉ० विश्वनाथ महतो,मुखिया मनोज कुमार,कोकाय दास ,रामचंद्र साह, गौरव कुमार ,अमरेश कुमार ,अनिल महतो, रामचंद्र महतो ,महंथ राम शोभा दास, विजय कुमार एवं राम प्रसाद महतो सहित हजारों लोग उपस्थित थे।




Recent Comments