दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
आज जिले के कई प्रखण्डों में कैम्प लगाकर लोगों को मुफ्त बिजली का कनेक्शन दिया गया.चनपटिया प्रखण्ड कार्यालय में आयोजित मुफ्त कनेक्शन शिविर में उपस्थित कनीय अभियंता राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सौभाग्य योजना एवं सात निश्चय के तहत लोगों को मुफ्त कनेक्शन दिया जा रहा है. वैसे उपभोक्ता जो पूर्व में कनेक्शन से वंचित रह गए हैं, उन्हें यह कनेक्शन दिया गया है.
मौके पर लोगों ने एपीएल और बीपीएल कार्ड से कनेक्शन लिया.