जनता के भरौसे की निलामी शहर को बेचकर कर रही है सरकार-  धारीवाल 
फ़िरोज़ खान
कोटा 18 जून। 
जनता से झूठे वादें कर सत्ता में आई बीजेपी की सरकार ने जनता के भरौसे और उम्मीदों को ताक पर रखकर कोटा शहर को बिकाउ और गिरवी रखकर बैसाखी पर लाकर खडा कर दिया है। सरकार अपनी हर जिम्मैदारी से किनारा कर शहर को बेचने में लगी है, यह आरोप लगाया है पूर्व नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने। पूर्व मंत्री ने बयान जारी कर सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि अंग्रजो के जमाने में बना कोटा जंक्शन 300 करौड में बिकाउ है तो आईएल फैक्ट्री की तालाबंदी करवाकर बेचने की तैयारी है। इतना ही नही थर्मल पाॅवर प्लांट को भी बेचने के लिए सरकार कमर कस कर बेठी है, यही नही ऐतिहासिक ईमारत अभेडा महल को भी बेचने की बेचेनी देखने को मिल रही तो आरटीडीसी की ईमारतों पर भी बेचने के लिए सरकार नजरें गढाए बैठी है। जिस शहर का अपना वजूद है और देश व दुनिया में अपनी अलग पहचान रखता हो उस शहर को आखिर क्यौं सरकार बेचने पर अमादा है, जनता अब जानना चाहती है कि अब और क्या क्या बेचने वाली है सरकार ,, क्यौं शहर की इज्जत की नीलामी सरेआम कि जा रही है आखिर इस शहर ने किसी का क्या बिगाडा है।