डोरीगंज-:
“”””””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के नराँव गाँव निवासी एक दारोगा के अपहरण का मामला सामने आया है ।
इस संबंध मे नराँव गाँव निवासी अमन प्रताप ने स्थानीय थाने मे एक प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमे कहा गया है कि मेरे पिता राणा रविरंजन प्रताप सिंह जो समस्तीपुर जिले मे दारोगा के पद पर कार्यरत है छुट्टी पर घर आए हुए थे । मंगलवार की संध्या सब्जी खरीदने के लिए धनौरा बाजार गए थे । संध्या सात बजे उनसे मोबाइल पर बात हुई जब देर संध्या वे घर नही पहुँचे तो संध्या आठ बजे के करीब जब उनसे मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास हुआ तो उनका मोबाइल स्वीच ऑफ बताने और उनसे संपर्क नही हो सका और वे घर नही पहुँचे है ।
इस संबंध मे अपने पिता के अपहरण हो जाने की आशंका व्यक्त करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है ।
वही स्थानीय कुछ लोगों के अनुसार उन्हें मंगलवार की संध्या मोबाइल से बात करते हुए डुमरी जुअरा स्टेशन की तरफ जाते देखा गया ।
थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि मामले मे प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जाँच की जा रही है ।




Recent Comments