डोरीगंज-
अवतार नगर थाना क्षेत्र के धर्मबागी गाँव मे एक घर से  लाखों रुपये मुल्य के गहने सहित नगद रुपए की चोरी का मामला सामने आया है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मबागी गाँव निवासी विरेश राय मंगलवार की रात अपने घर मे ताला लगा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ छत पर सोने चले गए ।
वही भाईयों के परिवार अपने अपने घर मे ही सो गए ।
तभी देर रात अज्ञात चोरों ने घर के पिछवाड़े से दिवाल मे सेंध लगाकर घर मे प्रवेश कर गए और विरेश राय के कमरे से दो लाख रुपए मुल्य के 13 थान गहने एवं 70 हजार रुपए नगद जो सुटकेश  मे रखे हुए थे निकाल लिए वही जाते समय घर के अन्य कमरों का बाहर से दरवाजा बन्द कर दिया ताकि वे लोग बाहर न निकल सके ।
जब सुबह हुई तो घर के सदस्य जो अपने कमरों   मे सोए हुए थे बाहर से दरवाजा बन्द होने के कारण बाहर नही निकल पा रहे थे जिसके बाद सभी लोग अन्दर से चिल्लाने लगे तब छत पर सो रहे विरेश राय निचे आकर देखा तो उनके कमरें का ताला टुटा हुआ है और अन्य कमरे का दरवाजा बाहर से बन्द कर दिया गया है ।
तब उन्होंने अन्य कमरों का दरवाजा खोला और अपने कमरें मे जाकर देखा तो सुटकेश गायब है ।
जिसमे दो लाख रुपए मुल्य के 13 थान गहने एवं 70 हजार रुपए थे ।
सुचना पर पहुँची पुलिस ने मामले की छानबीन की और खाली सुटकेश को एक खेत से बरामद किया ।