गोबरही पंचायत सरकार भवन गोबरही में ही शिव मंदिर के समीप बनाए जाने की मांग

#ग्रामीणों ने डीएम व सीओे को दिया ज्ञापन

मांझी(सारण)। प्रखंड के गोबरही गांव में सुनील सिंह की अध्यक्षता में ग्रामीणो की एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गोबरही शिव मंदिर परिसर के बगल में 18 कट्ठा खाली पड़ी हुई जमीन की मापी करा कर वहां गोबरही पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया जाय। इस संबंध में सरपंच भरत सिंह के नेतृत्व में पांच दर्जन से अधिक लोगों ने मांझी सीओ को एक हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपा है। जिसमे ग्रामीणों ने गोबरही में ही पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराये जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि सारण के जिला समाहर्ता एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी ज्ञापन भेजा गया है। इस संबंध में सीओ दिलीप कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा सुझाए गए जमीन की जाँच कराई जाएगी। उपयुक्त पाए जाने पर पंचायत सरकार भवन बनेगा। इस अवसर पर बृज नंदन सिंह, राम नारायण सिंह, राम बाबू सिंह, राणा सिंह, दिलीप यादव, भुवनेश्वर सिंह, वीरेश सिंह, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।