पानापुर(सारण)उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक कोंध भगवानपुर के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी सफी अहमद शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए।तरैया प्रखंड के शाहनवाजपुर गांव निवासी सफी अहमद 2013 से  कोंधभगवानपुर शाखा में पदस्थापित थे ।उनकी सेवानिवृत्ति पर बैंककर्मियो एवं ग्राहकों ने शुक्रवार को उन्हें भावभीनी विदाई दी ।बैंक के कैशियर सह उत्तर बिहार वर्कर्स ऑर्गनाइजेशन के उपाध्यक्ष आयुष कुमार ने इस मौके पर उनके कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों के प्रति हमेशा लगनशील थे ।ग्राहकों के साथ उनका हमेशा सौम्य व्यवहार रहा जिसे ग्राहक हमेशा याद रखेंगे ।बैंककर्मियों के अलावे विनय कुमार सिंह ,श्यामबाबू सिंह ,बिकु कुमार ,डॉ0 मनोज सिंह आदि उपभोक्ताओं ने उनके सराहनीय कार्यो की जमकर प्रशंसा की।