परवेज अख्तर /सिवान
सिवान: रविवार को अप बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी
ने घायल युवक को आनन-फानन में सदर अस्पताल भेजा जहां डॉक्टर ने स्थिति गंभीर देख उसे पटना रेफर कर दिया। घायल छपरा जिला के नगर थाना क्षेत्र के साहेबगंज निवासी दीपक कुमार है। जीआरपी थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि गाड़ी संख्या 12565 अप बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट से जंक्शन स्थित प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर ट्रेन से युवक गिरकर दीपक घायल हो गया। उसका दाहिना पैर कट गया है। सदर अस्पताल में इलाज कराने के बाद उसे पटना रेफर करवा दिया गया। वहीं अस्पताल में इलाज के क्रम में स्वजन भी पहुंच गए थे। बेहतर इलाज के लिए स्वजन उसे लेकिन रवाना हो गए। बता दें कि युवक छपरा से सिवान अपने रिश्तेदार के घर आ रहा था।




Recent Comments