छपरा। एकमा थाना क्षेत्र में वुधवार दोपहर को एकमा चट्टी पर गोलीबारी की घटना में एक युवक गोली लगने से गंभीर घायल हो गया। घायलावस्था में लोगो ने उसे स्थानीय सीएचसी में लाया।जहां पर उसकी स्थिति गंभीर देखकर रेफर कर दिया गया। घायल युवक का नाम अजय कुमार उम्र 18 साल बताई गई है।प्राम्भिक तौर पर एकमा चट्टी पर कुछ युवकों में
विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना बताई जा रही है। हालांकि फिलहाल गोलीबारी की घटना के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं प्राप्त हुई है।बता दें कि सोमवार को भी बेखौफ बदमाशों ने एक दुकानदार को गोली मारकर घायल कर दिया था।जिसके विरोध में मंगलवार को बाजार को दुकानदारों ने बंद रखा था।अब फिर गोलीबारी की घटना होने से लोगों में दहसत बढ़ गई है।