
दुर्गा पूजा में बिना रुट चार्ट के विसर्जन की नहीं मिलेगी अनुमति – एसडीओ
मढौरा /सारण :
दुर्गापूजा को लेकर अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ कीअध्यक्षता में अनुमंडलीय शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। एसडीओ ने दुर्गापूजाको लेकर सभी एहतियातिक कदम उठाने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया। बिना लाइसेंस के पुजा पंडाल नहीं लगाने, विसर्जन जुलूस के लिए रूट चार्ट पहले से तय होना चाहिए। सभी प्रखंड के पदाधिकारियों को अनुमंडल मुख्यालय को पूजा पंडाल और मूर्ति विसर्जन का रुट चार्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया और कहा कि बिना रूट चार्ट के विसर्जन की अनुमति नहीं मिलेगी। एसडीओ ने क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध दंड प्रक्रिया की धारा 107 के तहत कार्यवाही के लिए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया। इसके अतिरिक्त भी पहले से की गई 107 की कारवाई भी प्रभावी रहेगी। बैठक में मौजूद डीएसपी धीरेन्द्र कुमार साव ने कहा कि सभी पूजा और जुलूस के लाइसेंस धारकों कों समिति सदस्यों का नाम पता के साथ मोबाइल नंबर की सूची बना कर उपलब्ध होना चाहिए । पूजा समितियों को वोलेन्टियर को पूजा के दौरान विशेष बैच लगाना होगा। सुरक्षा की दृष्टि से पंडाल निर्माता बिजली के तार से पंडाल को दुर रखेगे। पंडाल में अग्निशामक और क्लोज सर्किट कैमरा लगाना होगा। ताकि विशेष परिस्थिति में नजर और स्थिति नियंत्रित किया जा सके ।
#ये थे उपस्थित –
कार्यपालक दंडाधिकारी अनिल कुमार,मढौरा बीडीओ अमरेश कुमार,सीओ ओमप्रकाश विधायक प्रतिनिधि अनिल सिंह, शशि शेखर सिंह, धनंजय सिंह, एसआई अजय कुमार पासवान,अरुण कुमार के साथ सभी प्रखंड के सीओ बीडीओ,थानाध्यक्ष सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे ।
#साभार : संजीव कुमार /दैनिक भास्कर:




Recent Comments