पश्चिम चम्पारण ब्यूरो रिपोर्ट:

बेतिया लायंस क्लब के द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया l इस कार्यक्रम में क्लब के सदस्य राजकीय प्राथमिक विद्यालय , मुसहरी टोला, भटवलिया थाना बैरिया प चम्पारण में जाकर शिक्षक दिवस समारोह मनाये l सर्वप्रथम भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई l मंच का सञ्चालन डॉ उमेश कुमार ने किया l क्लब के वरिष्ठ सदस्य लायन जमील बरमकी , लायन डॉ अमिताभ चौधरी ,लायन डॉ उमेश कुमार , लायन सुनील कुमार गुप्ता, लायन अभिषेक बरनवाल , लायन अर्जुन कुमार ने विद्यालय में कार्यरत प्रधान अध्यापक श्री दिनेश प्रसाद और श्री अमित कुमार वर्मा जी को माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया और सम्मान में उन्हें उपहार दिए l विद्यालय में कार्यरत रसोइया और सभी सहायक स्टाफ को भी सम्मानित कर उपहार सामग्री दिया गया l डॉ उमेश कुमार ने गुरु के भूमिका में बच्चो का क्लास भी लिए l सभी बच्चो के बीच चोकलेट बाँटकर इस महत्वपूर्ण दिवस पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई l

शिक्षकों के साथ डाॅ उमेश कुमार एवं अन्य।