पचखंडा चंवर से शव बरामद,सनसनी

मशरक (सारण) : स्थानीय थाना क्षेत्र के पचखंडा चंवर में गुरुवार को एक व्यक्ति का शव मिलने पर सनसनी फैल गई।मृतक अमनौर थाना क्षेत्र के सीरिसिया गांव का धर्मनाथ राय बताया जा रहा है। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।मिली जानकारी के अनुसार मृतक के मोबाइल से भेजे गए आॅडियो क्लिप के आधार पर परिजन छानबीन करते पचखंडा चवर तक पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मृतक के पुत्र रवि रंजन राय ने बताया कि 18 जनवरी को धर्मनाथ राय कलकत्ता हवड़ा से घर के लिए चले थे। अगले दिन से उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।परेशान परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गयी। इस दौरान परिजन अमनौर थाना में लपाता होने की शिकायत की गई। बुधवार को सुबह परिजनों को मृतक के मोबाइल से आॅडियो क्लिप आया। जिसमे पंजाबी भाषा में हत्या कर लाश को मशरक के चंवर में फेंक दिए जाने की बात कही गई थी। परिजन मशरक थाना पहुंचे और पुलिस को आॅडियो क्लिप सुनाकर खोजबीन करने की गुहार लगाई। परिजनों के साथ पुलिस खोजबीन में जुट गई।इसी दौरान पचखंडा के चंवर से शव बरामद हुआ।जहां पर लापता ब्यक्ति की हत्या हाथ पैर बांध कर रस्सी से गला घोंट कर फेंक दी गई थी।