
अटल जी के याद में श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन
तरैया(सारण)19.08.2018।
प्रखण्ड के पचरौर मिडिल स्कूल के परिसर में जननायक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।जिसमे उपस्थित लोगों ने अटल जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।सभा का आयोजन प्रदेश किसान मोर्चा गन्ना प्रकोष्ठ के पूर्व संयोजक शेखर सिंह ने किया।उक्त मौके पर प्रो.मनोज सिंह,वसंत सिंह,जदयू नेता राखी कुशवाहा,गुरुवचन सिंह,भाजपा नेता संजय सिंह,हरिनारायण सिंह अधिकवक्ता,पूर्व प्रमुख अनिल सिंह,पूर्व जिला पार्षद डॉ. अब्दुला खा, शत्रुध्न सिंह,जिला परिषद श्रीभगवान गुप्ता,उपप्रमुख जगलाल राय, गंगेश्वर सिंह,सरपंच बिगन राय, अमरनाथ सिंह,पूर्व सरपंच सुरेन्द्र शर्मा,गुड्डू चौबे,सुनील तिवारी,ललन राम,मुखिया विजेंद्र माँझी, विनोद सिंह,मदन सिंह कुशवाहा,प्रवेज आलम व अन्य मौजूद थे।सभा की अध्यक्षता दिलीप राम ने किया।ईधर भाजपा नेता संजय सिंह के नेतृत्व में तरैया ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में तथा पूर्व विधायक जनक सिंह के अध्यक्षता में सिरमी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।




Recent Comments