तरैया(सारण) – जिले के तरैया थाना क्षेत्र के चैनपुर में अनियंत्रित बाइक चालक ने एक 10 वर्षीय बालक ठोकर मार दी। जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए तरैया के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया जहां उसका इलाज किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने सारण न्यूज को बताया कि आरोपी शराब पी रखा था। तथा शराब के नशे में बाइक चला रहा था। आरोपी स्थानीय थाना क्षेत्र के तरैया बाजार निवासी संजय सिंह के पुत्र विक्की सिंह बनाया जाता है वही घायल सिरमी निवासी टुनटुन यादव का 10 वर्षीय पुत्र अनुराग कुमार बताया जाता है। आपको बता दें कि अनुराग शादी समारोह में शामिल होने के लिए चैनपुर के मुक्तिनाथ सिंह के घर आया था। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर बाइक को जप्त कर लिया। समाचार लिखे जाने जाने तक पुलिस इस मामले के बारे में घायल के परिजन से जानकारी प्राप्त कर रही थी।




Recent Comments