मांझी(सारण)। रविवार को मांझी थाना पुलिस ने स्थानीय बलिया मोड़ से वाहन चेकिंग के दौरान एक हरी सब्जी के बोरे में शराब छुपाकर ले जा रहे तस्कर को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार शराब तस्कर के पास से बड़ी मात्रा में फ्रूटी शराब बरामद किया गया है। गिरफ्तार तस्कर की बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार तस्कर एकमा थाना क्षेत्र के भोरहोपुर गांव निवासी परशुराम भारती का पुत्र नीरज कुमार भारती बताया गया है। बाइक सवार तस्कर यूपी के तरफ से सब्जी के बोरी में शराब लादकर ला रहा था। तभी पुलिस ने शक के आधार पर उसे रोक कर सब्जी खाली कर जांच किया तो उसमें शराब भरा पड़ा था। बोरी से एक के बाद एक फ्रूटी शराब का कार्टून निकलने लगा। शराब तस्कर पुलिस को सब्जी ब्यवसाय का झांसा देकर शराब की तस्करी करता था। गिरफ्तार तस्कर लॉक डाउन में बेकारी दूर करने के लिए यह धंधा कर पैसा कमाना चाहता था। जो पुलिस के हत्थे चढ़ गया।