दिन दहाड़े उच्चको ने बाईक की डिक्की तोड़ उड़ाये 35 हजार रुपये
अमनौर बाजार से अज्ञात उच्चको ने दिन दहाड़े बाईक की डिक्की से 35 हजार रूपये उड़ाया. घटना शुक्रवार की बतायी गयी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्थानीय थाना क्षेत्र के सलखुआ निवासी सुनील पंडित द्वारा अमनौर के एसबीआई की शाखा से रूपये निकासी कर घर लौटने के क़म में अमनौर बाजार स्थित एक मिठाई दुकान के पास अपनी बाईक खड़ी कर दुकान से मिठाई खरीदने लगा. इसी दौरान उच्चकों ने बाईक की डिक्की तोड़ 35 हजार रूपये सहित पासबूक भी लेकर फरार हो गया. उक्त व्यक्ति जब मिठाई लेकर जैसे ही बाईक के पास पहुंचा तो उसके होश उड़ गए. बाईक की डिक्की खुला था. जहां पाया कि उसमें रखे 35 हजार रूपये गायब दिखा. यह देख पीड़ित सुनील पंडित की आंखे भर आईं. उसने बताया कि घर के जरुरी कामों के लिए रूपये की निकासी किया था. पर उच्चकों ने मुझे कहीं का नहीं छोड़ा. मुझ पर आफत आ गयी. इसके पूर्व भी अज्ञात चोरों द्वारा इस तरह की घटनाओं का अंजाम देते आ रहे हैं. थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति द्वारा अबतक इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है.