
भाजपा नेता को मातृ शोक,परिजनों से मिले महराजगंज संसद सिग्रीवाल
तरैया(सारण)06.10.2018।
चैनपुर निवासी भाजपा नेता गंगेश्वर सिंह के 95 वर्षीय माता कपिराज देवी का निधन शुक्रवार को हो गया।जिनका अंतिम दाह संस्कार सगुनी घाट पर किया गया।महराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया।तथा छपरा सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी ने फोन पर परिजनों को सांत्वना दिया।उक्त मौके पर पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह,जदयू के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह,शेखर सिंह,पूर्व प्रमुख शशिभूषण सिंह,प्रमुख प्रतिनिधि गणेश सिंह,मंटू सिंह,मुकेश सिंह,शत्रुध्न सिंह व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments