
मांझी(सारण)। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में चिकित्सा प्रभारी डॉ. रोहित कुमार ने सोमवार को एक नौनिहाल को ड्राप पिला कर पांच दिवसीय पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान की शुरुआत की। डॉ. रोहित ने बताया कि यह अभियान 24 जनवरी तक चलेगा। उन्होंने कहा पोलियो बच्चों के लिए अभिशाप है। इसे जड़ से मिटाने व बच्चों के सुखमय भविष्य के लिए दो बूंद की खुराक आवश्यक है। जिसे हर घर के पांच वर्ष तक के बच्चों को देने के लिए आशा कार्यकर्ता, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं समेत अन्य स्वास्थ्य-कर्मियों को लगाया गया है। अभियान के शुभारंभ के मौके डॉ. राम नरेश राम, बीएमसी (यूनिसेफ) राघवेंद्र कुमार मिश्रा, प्रहलाद कुमार यादव सहित कई कर्मी मौजूद थे।




Recent Comments