दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

आज राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय में अभाविप के द्वारा विश्वविद्यालय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन स्नातक द्वितीय खंड के परीक्षा परिणाम में हुए गड़बड़ी के खिलाफ अभाविप प्रदेश कार्यकारी परिषद सदस्य अभय कुशवाहा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। परिषद् कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने अभय कुशवाहा के नेतृत्व में प्राचार्य को रिजल्ट में हुए गड़बड़ी को सुधारने हेतु मांग पत्र सौंपा। प्रदेश कार्यकारी परिषद सदस्य कुशवाहा ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जब तक का परीक्षा परिणाम निकाला जाता है उसमें सबसे अधिक छात्रों का पेंडिंग प्रमोटेड रिजल्ट राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय का होता है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन एवं महाविद्यालय प्रशासन के मिलीभगत से कॉलेज के हजारों छात्रों का रिजल्ट पेंडिंग एवं प्रमोटेड कर दिया जाता है। इससे छात्रों से सुधार के नाम पर मोटी रकम कमाई का जरिया बन गया है। परीक्षा परिणाम आने का बाद कॉलेज कैंपस में दलाल सक्रिय हो जाते हैं। उन्होंने कॉलेज के प्राचार्य से आग्रह किया कॉलेज परिसर दलालों पर लगाम लगाया जाए एवं कॉलेज प्रशासन अपने स्तर से सभी छात्रों का रिजल्ट सुधर करवा दे ताकि छात्र आर्थिक मानसिक एवं शारीरिक शोषण से बच सकें महाविद्यालय पढ़ने वाले अधिकांश छात्र दूर ग्रामीण इलाकों से संबंध रखते हैं। ज्यादातर छात्र गरीब मजदूर किसान घर से हैं। 2 सप्ताह के अंदर रिजल्ट सुधार कर जारी कराने का काम करें अन्यथा अभाविप उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।