रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की छ: प्रशिक्षु खिलाड़ी राष्ट्रीय स्कूली अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता आलइंडिया डीएवी टीम में शामिल

******************************
मैरवा(सिवान) : स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आंध्र प्रदेश के गुंटूर में आयोजित राष्ट्रीय स्कूली अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता हेतु ऑल इंडिया डीएवी से खेलने वाली 16 सदस्य टीम में रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी लक्ष्मीपुर मैरवा में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली एवं डीएवी पब्लिक स्कूल कंधवारा सिवान में पढ़ने वाली छ:खिलाड़ियों का चयन ऑल इंडिया डीएवी के फुटबॉल टीम में किया गया है। चयनीत खिलाडियों में खुशबू कुमारी,साबरा खातून,रुबी कुमारी,सोनाली कुमारी,पायल कुमारी,एवं सिन्धु कुमारी शामिल हैं ।रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के फुटबॉल कोच संजय पाठक ने बताया कि नवंबर 2019 में आयोजित डीएवी राष्ट्रीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता में बिहार राज्य की चयनीत डी ए वी टीम में उपर्युक्त चयनीत खिलाडियों ने राष्ट्रीय स्तर पर विजेता का खिताब जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी ।था जिसमें यह सभी खिलाड़ी खेल रहे थे । बताते चलें कि उपर्युक्त चयनित सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल खिलाड़ी हैं तथा कई प्रतियोगिताओं में बिहार के लिए रजत एवं कांस्य पदक भी जीत चुके हैं इन खिलाड़ियों के ऑल इंडिया डीएवी फुटबॉल टीम में शामिल होने पर पूर्व पर चार्ज वी के पाठक ,डॉ शरत चौधरी,डॉ शशिभूषण सिन्हा,डॉ रामाजी चौधरी,डॉ रामएकबाल प्रसाद गुप्ता,डॉ आर एन ओझा,डॉ कौशल किशोर,काशीनाथ मिश्रा,मुनिब अंसारी,दिनेश कुमार,सुनील कुमार दुबे सहित कई अन्य लोगों ने बधाई एवम शुभकामनायें दी है ।