
पूर्व पंचायत सचिव के द्वारा वर्तमान पंचायत सचिव को प्रभार नहीं देने,अभद्रतापूर्व व्यवहार करने को लेकर,अमरण अनशन
रिपोर्ट:केशव बाबू/
विभूतिपुर(समस्तीपुर) प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड के महथी उत्तर पंचायत के आम ग्रामीणों के द्वारा प्रखंड कार्यालय परिसर में पूर्व पंचायत सचिव अनिल कुमार मिश्र के स्थानांतरण को लेकर पत्रांक 25 , एक 2019 को आदेश दिया गया।तथा बताया गया कि 1 सप्ताह के अंदर ही श्री विमलेश पाठक को प्रभार सौंप देंगे।लेकिन समय बीत जाने के बाद पंचायत सचिव अनिल कुमार मिश्र के द्वारा प्रभार नहीं दिया गया तथा अभद्रता पूर्ण व्यवहार किया गया।पंचायत में तनावपूर्ण माहौल उत्पन्न कराने का उद्देश्य उन लोगों में है ,विमलेश पाठक के द्वारा प्रभाव मांगने पर उन्होंने कहा कि प्रभार नहीं देंगे।इसी को लेकर ग्रामीणों मुकेश कुमार और उनके सहयोगी संतोष कुमार सिंह, पंकज कुमार झा, पवन कुमार, रंजन कुमार सिंह ,घुरन राम ,विजय कुमार सिंह ,रोस ा कुमार सिंह ,रुपेश कुमार ,संजीत कुमार, जितेंद्र कुमार, राजेन्द्र राय ,रामकुमार राय ,मोती लाल सिंह सहित अन्य लोगों ने इस आमरण अनशन में हिस्सा लिया।आमरन अनशन के पहले ही दिन समाजसेवी राजद नेता श्याम किशोर कुशवाहा के समक्ष जीपीएस चंद्रभूषण के द्वारा दिया गया।आश्वासन के बाद अनशन कारियों ने अपना अनशन समाप्त किया।




Recent Comments