Θ बेतिया – नरकटियागंज:– विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता बिहार की वर्तमान शिक्षा व्यवस्था को देख है आक्रोशित

✍️न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प०च०) बिहार 👉
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, नगर इकाई नरकटियागंज द्वारा आज माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा को पुनः बहाल करने एवम बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर को बर्खास्त करने को लेकर आज टी0पी0 वर्मा कॉलेज गेट पर आज प्रदर्शन किया।इस अवसर पर बिहार प्रान्त के प्रदेश सह मंत्री रौशन कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता बिहार की वर्तमान शिक्षा व्यवस्था को देख कर आक्रोशित है आये दिन बिहार में मेघा घोटाला हो रहा है लेकिन सरकार दोषियों पर कारवाई नही कर रही है जिससे बिहार की गौरवशाली छवि पर एक बहुत बड़ा दाग लगते जा रहा है।
शिक्षक पात्रता परीक्षा को रद्द करना समझ के पड़े है आखिर क्या वजह है कि सरकार दोषियों पर अब तक करवाई नही कर रही है तथा उन्होंने आगे कहा कि शहरों में छात्र में रूम लेकर पढ़ाई करते है लेकिन लॉक डाउन के कारन वे लोग घर आ गए और अब मकान मालिक छात्रों को रूम रेंट देने के लिये परेशान कर रहे है अतः हम सरकार से निवेदन करते है कि बिहार सरकार गरीब छात्रों का रूम रेंट माफ करने का जल्द आदेश दे।प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत मौर्य ने कहा कि छात्रों के 3 माह का शिक्षा शुल्क माफ करने का जो निर्णय हाई कोर्ट ने दिया है विद्यार्थी परिषद इसका स्वागत करती है और यह निर्णय विद्यार्थी परिषद की जीत है क्योंकि विद्यार्थी परिषद ने ही पूरे बिहार में शिक्षण-शुल्क माफ करने को लेकर एक व्यापक मुहिम चलाई थी।नगर मंत्री आशीष ठाकुर ने कहा कि STET को पुनः बहाल करने को लेकर विद्यार्थी परिषद ने चरणबद्ध आंदोलन किया है जिससे सभी छात्रों में विद्यार्थी परिषद के प्रति अत्यधिक विश्वास आया है और हम सभी छात्रों से भी यह अपील करते है कि वे किसी भी शिक्षण संस्थानों से नही डरे और जो आपके हितों के साथ खिलवाड़ करें उसका विरोध करते विद्यार्थी परिषद आपके साथ है।इस प्रदर्शन में रोमी श्रीवास्तव, साजन सिंह,उदित्य मिश्रा,सन्नी गुप्ता, इम्तियाज आलम,अतुल पांडेय,पुष्पराज भारद्वाज, कन्हैया कुमार, धर्मेश कुमार, कृष्ण मुरारी,सतोष कुमार आदि कार्यकर्ता शामिल थे





Recent Comments