40 लाभुकों के बीच गैस कनेक्शन का वितरण
हसनपुरा (सिवान) : प्रखंड के अरंडा स्थित गैस एजेंसी परिसर में सोमवार को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत राजकुमारी एचपी गैस एजेंसी द्वार शिविर आयोजित कर 40 लाभुकों के बीच निश्शुल्क गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। इस दौरान एजेंसी के संचालक संजीत कुमार ने लाभुकों कोसिलेंडर, चूल्हा, पाइप एवं रेगुलेटर का वितरण किया। इस मौके पर एजेंसी कर्मी ओमप्रकाश चौरसिया, अजय यादव एवं धर्मेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।
साभार : परवेज अख्तर, सिवान




Recent Comments