राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-मझौलिया।। स्थानीय मोतीलाल स्टेडियम में बुधवार के दिन सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल ने निरीक्षण किया ।सांसद ने बताया की स्टेडियम में 28 फरवरी को स्वास्थ्य महाकुंभ मेले का आयोजन किया गया है ।इस स्वास्थ्य कुंभ मेले में सभी प्रकार की बीमारियों का मुफ्त इलाज एवं दवा का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस स्वास्थ्य कुंभ मेले का उद्घाटन बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे कल करेंगे ।उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम तीन दिवसीय होगा। इस स्वास्थ्य शिविर में अल्ट्रासाउंड ,खून की जांच ,ऑपरेशन एवं दवा वितरण भी करने का लक्ष्य है ।उन्होंने बताया कि गुरुवार के दिन गयारह बजे भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात करेंगे जो यह देश हित में आप लोग सुनने का पहल करें ।उन्होंने लोगो से अपील किया कि इस स्वास्थ्य शिविर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे। इस मौके पर उमाकांत सिंह ,अनिल श्रीवास्तव, अमित चौबे, कमल मुखिया, सहित वीजेपी के दर्जनों कार्यकर्ता उनके साथ उपस्थित रहे ।बता दे कि स्टेडियम में दो दिनों से स्वास्थ्य मेले को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है ।पण्डाल को सजाया जा रहा है। कामगार दिन रात एक कर काम को पूर्ण करने में जुटे है। कार्य को सांसद निरीक्षण करने सांसद पहुचे थे।