
वाराणसी,29 अप्रैल2020;पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए यथा सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के कर्मचारी पूरी कुशलता से विभिन्न प्रकार की सामग्री का उत्पादन कर रहे हैं तथा प्रतिदिन हर मंडल के बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारी को मंडल स्तर पर “कोरोना वारियर आफ द डे” (Corona Warrior of the day) घोषित एवं प्रचारित कर उसका उत्साह वर्धन किया जा रहा है जिससे अन्य कर्मचारी भी कार्य करने हेतु प्रेरित होते रहें ।
इसी क्रम में वाराणसी मण्डल के कामर्शियल कंट्रोल में आरक्षण पर्यवेक्षक के पद पर कार्यरत कमल सिंह अपने नियमित कार्यों के साथ वैश्विक महामारी कोरोनॉ के कारण हुए प्रथम लॉकडाउन अवधि में 23मार्च,2020 से 14अप्रैल,2020 तक वाराणसी मंडल से शुरू होने वाली ट्रेनों के निरस्तीकरण यात्री आरक्षण सिस्टम में फीड किया गया तथा यात्रियों को इस बावत बल्क मैसेज भेजकर सूचनाएं दी गईं । इस संबंध में रेलवे बोर्ड,नई दिल्ली से प्राप्त सर्कुलर/निर्देश ,मंडल के अधिकारियों द्वारा प्राप्त आदेशों/निर्देशों को अल्प समय मे संबंधित को अनुपालन हेतु अवगत कराया। वाणिज्य अधिकारियों द्वारा समय-समय पर माँगी गयी पोजिशन(लॉकडाउन अवधि में आये इन्वर्ड रैक्स,आरोग्य सेतु एप्प डाउनलोड,स्टाफ उपस्थिति, कोविड पार्सल ट्रेनों की सूची आदि) कम्प्यूटर पर माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल प्रोग्राम में डेटा एंट्री कर शीट बनाई जिससे प्रबंधन में सुविधा हुई । इन्होंने वाणिज्य नियंत्रण कक्ष के सभी कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने हेतु प्रोत्साहित भी किया। श्री कमल सिंह की कर्तव्यनिष्ठा सराहनीय है जिसके लिये इन्हें कोरोनॉ वारियर ऑफ द डे घोषित किया गया है ।
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा लाॅकडाउन अवधि में इस तरह के सराहनीय कार्य करने वाले रेलकर्मियों पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाता रहेगा।
पूर्वोत्तर रेलवे को अपने इन कर्मचारियों पर गर्व है।
इनपुट-अशोक कुमार
जनसंपर्क अधिकारी,वाराणसी




Recent Comments