नोएडा से जल्दी ही एक नया नेशनल न्यूज़ चैनल होने जा रहा है लांच

पटना(अनूप नारायण सिंह) : नोएडा से जल्दी ही एक नया नैशनल न्यूज़ चैनल लांच होने जा रहा है. चैनल का बिल्डिंग और सेटअप तैयार हो चुका है. पत्रकारिता के दिग्गजों का आना जाना शुरू हो चुका है. लेकिन चैनल का प्रबंधन किसी बड़े पत्रकार के लाव लश्कर की जगह नए तेज तर्रार पत्रकारों को मौका देना चाहता है. चैनल का नाम आर्या न्यूज़ है. संस्कृति और विरासत के उत्थान के साथ साथ जिम्मेदार पत्रकारिता के मूल उद्देश्य के साथ शुरू हो रहे इस चैनल का टैग लाइन है पक्की ख़बर.चैनल को टीवी चैनल या वेबसाइट में काम करने वाले अनुभवी पत्रकारों की आवश्यकता है. जिनका चयन मेरिट के आधार पर होगा नकि परिचय और रिफरेंस के आधार पर, चैनल के प्रबंध निदेशक दुर्गेश सिंह राजपूत कहते हैं कि आरक्षण ने प्रतिभा पर नकारात्मक प्रभाव डाला है ऐसे में हमें परिचय रिफरेंस जैसे प्रचलित परंपरा के रोकना होगा और टैलेंट को सम्मान देना होगा. आर्या न्यूज़ चैनल आर्थिक रूप से कमजोर पत्रकारों को वरीयता देगा.आउटपुट, इनपुट, प्रोग्रामिंग, रिपोर्टिंगमें कार्य करने के लिए ट्रेनी जर्नलिस्ट, असिस्टेंट प्रोड्यूसर्स, एसोसिएट प्रोड्यूसर्स, प्रोड्यूसर्स,एंकर्स, रिपोर्टर और पोर्टल के लिए कंटेंट राइटर्स की जरूरत है. तकनीकी दक्षता के साथ पीसीआर / एमसीआर, वीडियो एडिटर, ग्राफिक्स , कैमरामैन, आईटी स्टाफ की भी जरूरत.आवेदन करते समय सब्जेक्ट लाइन पर साफ तौर पर पद का नाम जरूर लिखें.एंकर्स अपना प्रोफाइल और कम से कम तीन वीडियो लिंक जरूर भेजें. आवेदक को अंग्रेजी भाषा का बुनियादी और व्यवहारिक ज्ञान होना चाहिए.उत्तर प्रदेश , बिहार झारखंड, उत्तराखंड , राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में स्ट्रिंगर की आवश्यकता है.अपना रिज्यूमे मेल करे hr@aaryaanews.com




Recent Comments