
ABVP प्रतिनिधिमंडल के प्रयास से खुला पुस्तकालय का अध्ययन कमरा
रिपोर्ट:केशव बाबू/
विभूतिपुर(समस्तीपुर)अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र प्रतिनिधिमंडल कालेज विकास के लिए जो एजेंडा तैयार किया है उसमें पुस्तकालय को सर्वोपर रखते हुए कालेज प्रशासन से पुस्तकालय में अध्ययन के लिए कमरे की मांग किया।मांग को मद्दनजर रखते हुए कालेज प्रशासन के द्वारा आश्वासन दिया गया कि पुस्तकालय और अध्ययन कमरा नियमित रूप से समयनुसार खुलेगा, साथ ही कालेज प्रशासन के द्वारा अध्ययन कमरा भी अविलंब उपलब्ध कराया गया। प्रतिनिधिमंडल ने संपूर्ण पुस्तकालय का निरीक्षण किया तथा वहां जो असुविधा मिला उस को कालेज प्रशासन के समक्ष पेश किया।अध्ययन कमरा में ABVP के छात्र नेता बैजनाथ कुमार (अध्यक्ष प्रत्याशी) विवेक वत्स (कालेज इकाई अध्यक्ष) आयुष प्रियम (कालेज इकाई उपाध्यक्ष) एवं कन्हैया कांत ठाकुर ने किताब का अध्ययन किया।जहां शिक्षक के तौर पर तेजनारायण यादव और नूनू चौधरी मौजूद थे ।




Recent Comments