साहित्यिक संस्था ज्योति कलश के अध्यक्ष ने बिहार पुलिस अकादमी के महानिदेशक से मिलकर जिले की साहित्यिक गतिविधि पर की चर्चा
रिपोर्ट:केशव बाबू
विभूतिपुर(समस्तीपुर)जिले के प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था ज्योति कलश के अध्यक्ष राजाराम महतो ने मंगलवार को पटना में बिहार पुलिस अकादमी के महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय से मिलकर जिले की साहित्यिक गतिविधि पर चर्चा की।श्री पांडेय को उन्होने अपनी कृति “एक टुकड़ा बंसत का ” की प्रति भी भेंट की। संस्था के संरक्षक बाबू प्रसाद शर्मा एवं सचिव शशि कुमार सुमन ने बताया कि श्री पांडेय ने जिले में संस्था द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होने की स्वीकृति प्रदान करते हुए हर्ष व्यक्त किया और साहित्यिक गतिविधियों के लिए संस्था की प्रसंशा की।जिसकी सूचना मिलने पर मैथिली कवि रमाकांत राय “रमा” युवा शायर राहुल कुमार भरद्वाज, प्रसिद्ध कवयित्री शेफालिका झा,बैधनाथ रजक ,प्रो रामकृष्ण ,प्रो ए एन चौधरी ,विश्रुत युवा कवि सत्यसंध भरद्वाज, एम पी मिश्र पी एन सिंह प्रभात , प्रभू नारायण झा ,विनय भूषण ,चंदन राय ,महताब आलम गौरव झा धर्मेंद्र कुमार ,एवं केशव बाबू ,आदि ने कहा कि साहित्यिक संस्था के कार्यक्रम में श्री पांडेय जी के शामिल होने से साहित्य एवं समाज को एक नई उर्जा मिलेगी।