सारण/डोरीगंज
स्थानीय थाना क्षेत्र के सिंगही गाँव मे बालु लादने जा रही डीसीएम ट्रक की ठोकर से एक डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी ।

घटना सुबह की है जब सिंगही गाँव निवासी कृष्णा राय की  डेढ़ वर्षीय पुत्री मिनाक्षी कुमारी अपने दरवाजे पर खेल रही थी तभी बालु लादने जा रही डीसीएम ट्रक ने बच्ची को ठोकर मार दी जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गयी ।
घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया ।
सुचना पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने ट्रक को  जब्त कर लिया ।
इस संबंध मे मृतक के चाचा भिखारी राय ने ट्रक एवं अज्ञात चालक पर प्राथमिकी दर्ज करायी है ।