Θ बेतिया – कौन बनेगा करोड़ पति के प्रथम विजेता सुशील कुमार बनेंगे महादलित परिसंघ के ब्रांड एम्बेसडर

08 सितम्बर 2019

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉

कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के प्रथम विजेता पूर्वी चम्पारण निवासी श्री सुशील कुमार महादलित परिसंघ के ब्रांड अंबेसडर बनेंगे।
परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बबन रावत के आधिकारिक बयान के आलोक में उक्त जानकारी परिसंघ के बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार ‘राउत’ ने दी। उन्होंने आगे बताया कि
रविवार 8 सितम्बर को महादलित परिसंघ के पूर्वी चंपारण जिला कमिटि का विस्तार किया गया तथा इस अवसर पर कौन बनेगा करोड़ पति के प्रथम विजेता श्री सुशील कुमार को ‘महादलित परिसंघ’ की ओर से सम्मानित किया गया। श्री सुशील कुमार ने महादलित परिसंघ के ब्रांड एम्बेसडर बनने की अनुमति दे दी है।

वहीं संघ के पूर्वी चम्पारण जिलाध्यक्ष सह तिरहुत प्रमंडल प्रभारी ओमप्रकाश रावत के नेतृत्व में किया गया कार्य सराहनीय व प्रशंसनीय है। विगत दिनों लखनऊ में हुए दो दिवसीय अधिवेशन में इन्हें परिसंघ द्वारा सम्मानित किया गया था।

परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बबन रावत ने श्री कुमार को ब्रांड अंबेसडर बनने की सहमति, अनुमति देने पर उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह प्रयास होगा कि श्री कुमार परिसंघ के दिल्ली अधिवेशन में भाग लें।

सुनिल कुमार ‘राउत’
बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी
महादलित परिसंघ (राष्ट्रीय)
[महादलित संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ]