माँझी(सारण)। गुरुवार की देर शाम मांझी थाना पुलिस ने महम्मदपुर में छापेमारी कर 71 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया तथा एक कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। छापेमारी के दौरान एक अन्य कारोबारी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। मांझी थाना में पदस्थापित एस आई शिवनाथ राम ने बताया कि महम्मदपुर में बाहर से लाकर शराब बेचे जाने की सूचना मिली थी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दल बल के साथ पहुंच कर छापेमारी कर गोदाम में छुपा कर रखा गया अंग्रेजी शराब जप्त कर लिया। तथा कारोबारी श्याम बाबू प्रसाद को भी गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि अंधेरे का लाभ उठा कर भागने में सफल रहे कारोबारी की भी पहचान कर ली गई है। पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है।