प्रजापति ब्रह्माकुमारी ने पदाधिकारियों को बांधी राखी

✍परवेज अख्तर/सिवान;
महाराजगंज (सिवान) : शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रक्षा बंधन का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान प्रजापति ब्रह्मा कुमारी बहनों ने एसडीओ, एसडीपीओ, बीडीओ, सीओ, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, थानाध्यक्ष को राखी बांधी सुखमय जीवन की कामना की।