मृगांक शेखर सिंह की रिपोर्ट

झारखण्ड राज्य के देवघर जिला अंतर्गत जसीडीह थाना क्षेत्र से एक स्कोर्पियो पर सवार तीन लोगों को ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया। इनकी निशानदेही पर अन्य तीन युवकों को भी गिरफ्तार किया गया। आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में देवघर पुलिस कप्तान अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधरीगादर पुलिस चौकी के पास वाहनों की तलाशी की जा रही थी। जांच क्रम में जब एक स्कोर्पियो (रजिस्ट्रेशन नंबर- JH15X-9091) की तलाशी ली गयी तो उस वाहन से ब्राउन शुगर की 650 पुड़िया बरामद की गई। पुलिस ने स्कोर्पियो के ड्राइवर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार लोगों के नाम जमुई जिला के सोनो निवासी 22 वर्षीय जितेंद्र कुमार उर्फ रंजीत, जमुई जिला के चकाई थाना निवासी 22 वर्षीय सुनील कुमार राय, दुमका जिला के हंसडीहा थाना निवासी 36 वर्षीय मुन्ना कुमार गुप्ता, देवघर जिला के जसीडीह थाना क्षेत्र के 22 वर्षीय अनिकेस कुमार राय, सत्संग मोहल्ला निवासी 21 वर्षीय प्रियांशु कुमार सुमन और 27 वर्षीय सुधांशु रंजन को गिरफ्तार किया है। इन लोंगो के पास से 650 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। साथ ही, 5 मोबाइल फोन और एक स्कोर्पियो भी जब्त किया गया है।