सारण :खर पतवार मे लगी आग,ट्रेन परिचालन कुछ समय बाधित
—————————————————————
#देवेन्द्र कुमार सिंह

रसूलपुर –
छपरा-सीवान रेल खंड का चैनवा स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे उपजे खर पतवार में आग लगने के कारण कुछ देर के लिए ट्रेन परिचालन बाधित हो गया।खर पतवार जलता समय ही सुपर फास्ट अप बैशाली एक्सप्रेस के चालक ने आग की लपट देखकर ट्रेन को रोक दिया जिससे थोडी दार के लिए परिचालन बाधित रह्।सूचना पाकर रसूलपुर थाना अध्यक्ष संजय कुमार यादव दल बल के साथ मौके पर पहूँचे तथा स्थानीय लोगो की मदद से आग पर काबु पाया तब जाकर ट्रेन का परिचालन शुरू हो सका।




Recent Comments