दरियापुर(सारण)।
डेरनी थाना क्षेत्र के राशूलपुर में सुखमही नदी में एक 19 वर्षीय युवती की मौत पानी मे डूबने से हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डेरनी थाना क्षेत्र राशूलपुर गांव निवासी सिताब राय की 19 वर्षीय पुत्री रिंकू कुमारी रविवार की अहले सुबह अपने सहेलियों के साथ सुखमही नदी के किनारे शौच करने गयी थी। जहा सारी सहेलियां शौच करने के बाद घर लौट आयी पर रिंकू कुछ देर के बाद पंछुआ करने गयी जहा पैर फिसलने पर वह अपने आप को संभाल नही सकी और गहरे पानी मे चली गयी जिससे उसकी मौत से हो जब सुबह मृतक शौच के बाद घर नही पहुची तो उसके घर वाले खोजने निकले तभी घर वाले को गढ़े में मृतक का शरीर पानी मे तैरते दिखायी दिया जिसके बाद गांव वाले कि भीड़ जमा हो गया और पानी से मृतक के शरीर को बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी होते परसा विधानसभा के राजद विधायक छोटेलाल राय तथा अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचे जिसके बाद इसकी सूचना थाना प्रभारी को दी गयी। जहा मौके पर डेरनी थाना प्रभारी पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर, शव को पोस्टमार्टम कराने हेतु सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। मृतक तीन बहनों एवं 1 भाई में सबसे छोटी थी। मृतक के माता गयन्ती देवी बहन सरोज देवी, पिंकी देवी और बड़े भाई जितेंद्र राय का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।