सिवान :आग से 25 बीघा गेहूं की फसल राख
#परवेज़ अख्तर/सीवान:जिले के दरौली थाना क्षेत्र के डरैली मठिया के टोला बहोरवा में मंगलवार को आग लगने से लगभग 25 बीघा गेहूं की फसल राख हो गयी। गेहूं की खेत में आग लगने की सूचना पर गंगचना पर गंगपलिया, पीपरहिया, डरैली मठिया, चकरी, बेलांव, टड़वा सहित अगल-बगल के दर्जनों गांव के लोग पहुंच कर आग बुझाने लगे। ग्रामीणों ने पंपसेट चलाकर दो घंटे की मशक्कत कर आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि बाद में फायर बिग्रेड की गाड़ी ने पहुंच कर आग को पूरी तरह से बूझा दिया। अगलगी से किसान कुंदन पटेल, मदन शर्मा, रामाश्रय चौहान, भागीरथी पटेल, हरेराम चौहान, रौशन यादव, परमा पटेल, शारदा सिंह, शिवनाथ पटेल, नंद किशोर यादव सहित लगभग पचास किसानों के खेत में लगी गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। अगलगी की सूचना पर सीओ संजीव कुमार सिन्हा ने पहुंच जली फसल का निरीक्षण किया।
__________________________




Recent Comments