26 जनवरी कों दिल्ली के राजपथ पर बिहार के एनसीसी कैडेट टीम का नेतृत्व कर अपने घर पहुंची श्रुति कुमारी का हुआ भब्य स्वागत

मांझी(सारण)। 26 जनवरी को नई दिल्ली के राजपथ पर बिहार के एनसीसी कैडेट टीम का नेतृत्व कर अपने घर पहुंची श्रुति कुमारी का भब्य स्वागत हुआ। परिजनों ने माथे पर तिलक लगाकर तथा माला पहना कर श्रुति कुमारी की आरती उतारी। ततपश्चात उसके आवासीय परिसर में सोशल मीडिया “अनुभव जिंदगी का” वाट्सअप ग्रुप द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कैडेट श्रुति के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर होली किड्स स्कूल द्वारा श्रुति को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। समारोह को थानाध्यक्ष राजेश चौधरी रंजन शर्मा मनोज कुमार सिंह कृष्णा सिंह पहलवान राजू दास तारकेश्वर तिवारी ओम प्रकाश गुप्ता ओम प्रकाश यादव संजीव शर्मा नागेंद्र ठाकुर तथा समसाद अली आदि ने सम्बोधित किया। संचालन शिक्षक विजेन्द्र तिवारी ने किया। मौके पर वाट्सअप ग्रुप के दर्जनों सदस्य मौजूद थे।