अमनौर(सारण)। बिहार सरकार के मंत्री व हम नेता के संतोष कुमार सुमन का अमनौर में हम कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने भव्य स्वागत किया.गुरुवार को गोपालगंज एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे  बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन का एसएच 104 अमनौर-तरैया मुख्य मार्ग अमनौर जान गांव के पास हम के प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार राम के नेतृत्व में युवाओ ने फुल माला पहना कर  जिन्दावाद का नारा लगाते हुए उनका स्वागत किया.  उस मौके पर मंत्री ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया. इधर युवाओ ने लधु जल संसाधन व अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री से यहां हजारों एकड़ खेती के जमीन महिनों से पानी में डूबे रहने के बाद भी किसान इनपुट में व्यापक स्तर पर धांधली बरतने की शिकायत की. इस मौके पर हम जिलाध्यक्ष विपिन कुमार सिह,मुकेश कुमार अनूप कुमार जितेंदर कुमार, धर्मेंद्र कुमार राम, सतीश राम,नरेश राम, नरेश राय, चंद्रमा राय, छोटे लाल राय,  जितेंद्र कुमार अमित कुमार ,संजय साह दर्जनों युवा उपस्थित थे.